दोस्तों क्या आप जानते है की इंग्लिश दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जिसे भारत देश के अलावा अन्य देशों में भी बोला जाता है। आज इंग्लिश सीखना और अंग्रेजी में बातचीत करना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि जहां देखों वहां पर इंग्लिश बोलने वालों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। हर कोई अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की English Bolna Kaise Sikhe इसलिए हमारी आज की पोस्ट उन लोगो के लिए है जो अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखना चाहते है।

आज के युग में अंग्रेजी का काफी महत्व है फिर चाहे नौकरी पाना हो, कही बहार जाना हो या किसी भी बड़ी कंपनी में जॉब करना हो आदि के लिए भी आपको अच्छी अंग्रेजी (English) बोलना और पढना आना आवश्यक है। आज अगर आपकी क्वालिफिकेशन कम है लेकिन आप अच्छी इंग्लिश बोल सकते हो तो आपका सम्मान होगा तथा आपको श्रेष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जायेगा क्योंकि आज के समय में जो अच्छी इंग्लिश बोलना और पढ़ना जानता है उसे ही सम्मान दिया जाता है।

अगर आपको भी इंग्लिश नही आती है और आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है तो आज हम आपको इंग्लिश बोलना और English Padna Sikhne Ka Aasan Tarika बतायेंगे तो चलिए जानते है उनके बारे में।

English Bolna Kaise Sikhe

जैसा की हम जानते है की इंग्लिश (English) एक अन्तर्राष्ट्रीय (International) भाषा है, जिसे सीखना इतना भी कठिन नहीं है बस आपमें सिखने की चाहत होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा कोई काम नहीं जो आप नहीं कर सके बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती है। फिर देखना आप कुछ ही समय में फर्राटेदार इंग्लिश बोल और पढ़ पाएंगे, क्योंकि आज के युग में अगर आपकी क्वालिफिकेशन कम है लेकिन आप अच्छी इंग्लिश बोल सकते हो तो सभी आपका सम्मान करेंगे।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Communication Skills Kya Hai? Communication Skills Kaise Improve Kare? – जानिए Communication Skills Improve करने की 10 आसान टिप्स हिंदी में!

English Sikhne Ka Tarika

अगर आप भी हिंदी मीडियम के छात्र है या आपका भी हिंदी मीडियम रहा है तो डरने की कोई बात नही है आप भी अच्छी इंग्लिश बोलना सिख सकते है बस फॉलो कीजिये इंग्लिश बोलना सीखने के तरीके

ग्रामर (Grammer)

भारत देश में अधिकतर लोग की पहली भाषा हिंदी है या किसी की अपनी कोई और भाषा, वे लोगो जो इंग्लिश बोलना सीखना चाहते है उन्हें सबसे पहले इंग्लिश ग्रामर का ज्ञान होना आवश्यक है। इंग्लिश ग्रामर में कई रूल्स (Rules) होते है।

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको पूरी ग्रामर समझना पढेगी या अगर आप सिर्फ इंग्लिश बोलना सीखना चाहते है तो आपको पूरी ग्रामर सिखने की कोई जरुरत नही है आप बस अंग्रेजी पढने का नियम (Basic Rules) पढ़ लीजिये तथा उन्हें फॉलो कीजिये।

इंग्लिश सीखने के लिए ग्रामर का ज्ञान होना जरुरी है, ग्रामर सिखने के लिए आप किसी भी अच्छी बुक बाजार से Purchase कर सकते है तथा उससे रूल्स समझ सकते है। आप हमारी इस पोस्ट की हेल्प से English Grammar Kaise Sikhe के बारे में जान सकते है।

वोकैबुलारी (Vocabulary)

सामान्य तरीके से बातचीत करने के लिए लगभग एक व्यक्ति को 1000–1200 शब्दों की जरुरत होती है, बाकि शब्द धीरे-धीरे हमारी प्रैक्टिस करने की आदत से हम सिख जाते है हमे शब्दों के जाल में नही फसना है और ना ही उन्हें रटना है।

शब्दों को सिखने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप रोजाना 5 शब्द डिक्शनरी में से ले और उन्हें ऐसी जगह पर लिखे जहां आपका ध्यान दिन में कई बार जाता हो, आप ये काम अपने ऑफिस के टेबल या काम करने की जगह पर भी कर सकते है उन शब्दों को दिन में कई बार पढ़िए और याद करिए।

इंग्लिश में सोचना शुरू करे/वातावरण बनाये 

इंग्लिश बोलने के लिए सबसे अहम् है वातावरण (माहोल) अगर आपके आस-पास का वातावरण ऐसा है जहां अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है तो आप जल्द ही अंग्रेजी बोलना सिख सकते है और अगर आपके आस-पास ऐसा माहोल नही है तो आप क्रिएट (बना) कर सकते है।

माहोल बनाने के लिए आपको आपकी सोचने की क्षमता को इंग्लिश (अंग्रेजी) में ट्रान्सफर करना होगा, जैसे मान लीजिये अगर आप किसी चीज़ को देखते है या किसी चीज़ के बारे में सोचते है तो अब तक आप हिंदी में सोच रहे थे पर आज से आप हर चीज़ को इंग्लिश में सोचना शुरू करे। अगर आपकी ग्रामर या स्पेलिंग मिस्टेक आती है तो आने दीजिये क्योंकि अभी आप अपने तक ही सीमित  है तो डरने की कोई बात ही नही है।

किताबें पढ़िए

इंग्लिश सीखने का सबसे अच्छा तरीका है Books पढना आपको किताब पढने के लिए रोजाना एक घंटा जरुर देना चाहिए आप बाज़ार से अपनी पसंद की किसी भी इंग्लिश Book को खरीद सकते है, किताब खरीदने के बाद आप उसके पहले पेज से पढना शुरू कीजिये।

आपको सिर्फ उस किताब में लिखे शब्दों को ऊँची आवाज़ में पढना है, और जिस शब्द का आपको अर्थ नहीं पता या उसका उच्चारण नही कर पा रहे है उसे अपनी नोट बुक में लिख लीजिये और आगे बढिए।

दोस्तों बिलकुल भी ये न सोचे की आपको तो किसी शब्द का मतलब नही आता है और न ही निराश होये आप बस शब्दों को लिखते जाइये और आधे घंटे किताब पढने के बाद उसे मार्क लगाकर छोड़ दीजिये। इसके बाद अपनी डिक्शनरी उठाइए और उन सब शब्दों को ढूंढिए जो आपने नोट बुक में नोट किये थे।

अब उन शब्दों को उनके अर्थ के साथ लिख लीजिये और उन शब्दों के अर्थ को स्पेलिंग के साथ याद कर लीजिये जब आपको लगे की आपने वो सभी शब्द याद कर लिए है जिसमे आप रुकते थे, इसके बाद आप फिर से वही बुक और वही पेज पढ़िए और फिर देखिये अब आप इस बार बिलकुल भी नहीं अटकेंगे।

इसके बाद आपने जहा मार्क लगाया था उसके बाद पढना शुरू कीजिये और यही प्रक्रिया दोहराइए, शुरू के 10 -15 पेज में आपको काफी नए शब्द मिलेंगे, उसके बाद आप तेज़ी से पढ़ पाएंगे और किताब ख़त्म होने तक आपकी बहुत से नए शब्द सिख चुके होंगे। इससे आप पढ़ने की स्पीड और बोलने का तरीका भी सिख पाएंगे।

दैनिक चीजों का ले सहारा

दोस्तों आप अपनी दैनिक चीजों के इस्तेमाल से भी इंग्लिश बोलना पढ़ना सीख सकते है, जैसे- आप सुबह उठते से जो भी अख़बार पढ़ते है उसकी जगह आप अंग्रेजी अख़बार (English Newspaper) या कोई सी इंग्लिश मैगज़ीन (Magazine) भी पढ़ सकते है। अगर आप टीवी देखते है तो उस पर भी आप इंग्लिश सीखने के लिए Hollywood की Movies देख सकते है। इंग्लिश में कई न्यूज़ चैनल भी प्रसारित होते है आप उन्हें भी देख सकते है। इंग्लिश मूवी देखते समय आप उसके Subtitle के सहारे समझ सकते है इससे आपकी इंग्लिश सुनने की क्षमता भी बढेगी।

English Padhna Sikhe App Se

अगर आपके पास स्मार्टफोन फ़ोन है तो आप उसके माध्यम से भी इंग्लिश सीख सकते है। प्ले स्टोर व अन्य जगह पर इंग्लिश सिखने की बहुत सी ऐसी एप्लीकेशन मौजूद है जो फ्री है, तथा इंग्लिश सीखने में काफी हेल्पफुल है। यह एप्लीकेशन कई तरीको से आपको इंग्लिश सीखने में मदद करती है और उसका टेस्ट भी लेती है।

इसके बाद अगर आप दोस्तों से मिलते है तो उनके साथ ग्रुप डिस्कशन कीजिये, आप कोई गलत शब्द बोलते है या आपको स्पेलिंग नही आती तो आप बिलकुल भी घबराये नही थोड़ी सी हिम्मत करे अपने अन्दर का डर बहार निकाले वे आपके दोस्त है आप उनसे खुलकर बातें कर सकते है किसी भी टॉपिक पर।