दुनिया में तकनीकी विकास बहुत तेजी से हुआ है। यही कारण है कि, मशीनों ने हमारा हर काम आसान कर दिया है। उन्हीं मशीनों में से एक मशीन कंप्यूटर भी है।

कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज द्वारा सन 1822 में किया गया था। कंप्यूटर आज बड़े पैमाने पर दुनिया में उपयोग किया जा रहा है। जब भी ऐसे उपकरणों की बात की जाए जिसने हमारे काम का बोझ काफी कम कर दिया है, तो वहां सबसे ऊपर कंप्यूटर आता है।

शुरुआती दिनों में जब गिनती का कोई साधन नहीं था, लोग उंगलियों, पत्थरों, कंकड़ आदि की मदद से गिनती करते थे, ये तरीके पर्याप्त नहीं थे, और इनमें कई सीमाएँ थीं। कंप्यूटर आज का मनुष्य का सबसे बड़ा सहायक बन गया है, जिसने हर क्षेत्र में हमारी सहायता कि है।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका, हिंदी सहायता में। इस लेख में हम आपको देंगे कंप्यूटर की पूर्ण जानकारी हिंदी में (About Computer in Hindi), जिसे पढ़कर आपको आसान भाषा में कंप्यूटर की जानकारी मिल सकेगी। What is Computer in Hindi जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़े।

Computer Kya Hai?

कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जो अपने सीपीयू (CPU) या प्रोसेसर (Processor) द्वारा हमारे दिए गए आदेशों (Input) का पालन करता है, और फिर प्रोग्राम का परिणाम (Output) किसी भी साधन, जैसे Screen या Printer पर भेज दिया जाता है, जिसे हम देख तथा पढ़ सकते हैं।

यह सवाल यदि आपके मन में है, तो यह जानने के लिए हमें पहले समझना होगा बेसिक कंप्यूटर क्या है।

Basic Knowledge of Computer in Hindi

कंप्यूटर को किसी भी कार्य करवाने के लिए उसे हमें निर्देश देने होते हैं, और इन निर्देशों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर को Input Data की जरूरत होती है। यह इनपुट डाटा कंप्यूटर को हम माउस, Keyboard आदि से देते हैं। कंप्यूटर के जितने भी पार्ट्स, जो कि किसी भी प्रोसेस करने के लिए कार्य करते हैं, उन्हें Processor कहा जाता है। प्रोसेसर का काम हमारे दिए गए टास्क को समझ कर, बिना किसी गलती के पूरा करना होता है।

जिस तरह मनुष्य अपने किसी भी कार्य को करने के लिए अपने दिमाग से निर्देश देकर शरीर का इस्तेमाल करता है, ठीक उसी प्रकार प्रोसेसर भी, हमारे दिए गए निर्देशों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर के पार्ट्स की मदद लेता है। किसी भी प्रोग्राम के पूरे होने के बाद हम स्क्रीन या प्रिंटर की सहायता से अपने आउटपुट (Output) को देख तथा पढ़ सकते हैं। आउटपुट हमारा प्रोसेस के खत्म होने के बाद का रिजल्ट होता है, जिसके लिए हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं।

Computer Ke Prakar

कंप्यूटर मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं –

  1. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
  2. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
  3. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
  4. सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर: इन कंप्यूटर का आकार बहुत बड़ा होता है। यह कंप्यूटर ज्यादा स्थान लेते हैं। इन कंप्यूटर में कई सारे टर्मिनल जुड़े होते हैं। यह बहुत महंगे होते हैं, इस कारण बड़ी-बड़ी कंपनियां मे इनका इस्तेमाल किया जाता है। मगर आजकल के आधुनिक युग में, इन कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। जहां कार्य करने के लिए किसी छोटी और कम खर्च वाली मशीन मौजूद हो, वहां कोई ज्यादा पैसे खर्च करके वही कार्य करने वाली मशीन का इस्तेमाल पसंद नहीं करता।
  • मिनी कंप्यूटर: मिनी कंप्यूटर, आकार में बहुत छोटे होते हैं, परंतु उनकी पॉवर मेन कंप्यूटर से बहुत कम होती है। यह कंप्यूटर ऐसे कार्यों के लिए बनाए गए हैं, जिनमें काफी कम काम होता है। मिनी कंप्यूटर वह सब कार्य कर सकते हैं, जो एक मेन कंप्यूटर पर किया जा सकता है। इस कारण आजकल मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी बड़ गया है।
  • माइक्रो कंप्यूटर: आधुनिक युग में दुनिया में तकनीकी विकास बड़े स्तर पर हुआ है। आधुनिक समय में कंप्यूटर का आकार और भी छोटा हो गया है, और साथ ही उनकी गति भी बढ़ गई है। इन कंप्यूटर को माइक्रो कंप्यूटर कहा जाता है। माइक्रो कंप्यूटर का आकार छोटा होने के कारण इनका इस्तेमाल एक टेबल पर रख कर भी किया जा सकता है, और बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
  • सुपर कंप्यूटर: आधुनिक युग में समय के साथ साथ, मशीनें आकार में छोटी और अधिक कार्य करने वाली हो गई है। इन मशीनों की गिनती में एक “सुपर कंप्यूटर” भी है। यह कंप्यूटर आज हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे हैं। छोटे से छोटे दफ्तर से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है, जिसे हम PC के नाम से जानते है।

कंप्यूटर की उपयोगिता एवं आवश्यकताएं

आजकल हर आदमी जिसने कंप्यूटर का नाम सुन रखा है, वह इनका महत्व जानता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां और सरकारी दफ्तर में डाटा को स्टोर करने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग होता ही है। कंप्यूटर ने हमारा काम सरल कर दिया है। इनके इस्तेमाल से समय की काफी बचत होती है। वर्तमान की व्यस्त जीवन शैली में जहां मनुष्य पर कार्य का इतना बोझ हो, वहां अगर ऐसी मशीन उपलब्ध हो जो उसके कार्य में बढ़-चढ़कर सहायता करें, तो कार्य आसान लगने लगता है। आज लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। छोटे से छोटे दफ्तर से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों संस्थाओं आदि में कंप्यूटर का उपयोग काफी बढ़ गया है। कंप्यूटर से चार्ट बनाना, पुराने डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित करना, टेबल डिज़ाइन करना, रिपोर्ट तैयार करना, Internet सहायता, आदि जैसे अनेक कार्य बहुत ही आसान हो गए हैं।

आज इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजने और मेल भेजने जैसी सुविधाओं ने संसार को एक दूसरे से जोड़े रखा है। कंप्यूटर यदि इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, तो हम आसानी से संदेश भेज भी सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं।

Conclusion

समय के साथ साथ तकनीकी क्षेत्र में भी अनेक बदलाव हुए हैं, जहां पहले हमें किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता था, वह आज मशीनों की सहायता से बहुत ही आसान हो गए हैं। आज प्रत्येक व्यक्ति कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है।

वर्तमान में Covid-19 महामारी ने लोगों का बाहर जाना मुश्किल कर दिया है, आज कंप्यूटर की सहायता से लोगों द्वारा अपने घर से कार्य किया जा रहा है। कंपनियों, संस्थाओं और सभी दफ्तरों के कार्य कंप्यूटर से ही किए जा रहे हैं।