Live विडीओ !! वो भी Instagram पर। क्या ये मुमकिन है मेरे मोबाइल से? क्या आपके मन में भी ऐसे ही सवाल आ रहे हैं। तब इसका जवाब है जी हाँ। आप चाहें तो आसानी से अपने नए स्मार्टफ़ोन के ज़रिए इंस्टाग्राम पर Live वीडियो बना सकते हैं।

लेकिन ऐसा करने के लिए आपको पहले ये जानना बहुत ही ज़रूरी है की आख़िर ये इंस्टाग्राम में लाइव विडियो कैसे देखे और आप कैसे इन्हें अपने फ़ोन पर बना सकते हैं। तो फिर बिना देरी किए चलिए शुरू करते हैं।

Instagram Live क्या होता है?

Instagram Live ऐसे विडीओ होते हैं जो की यूज़र को अपने फ़ोन के built-in camera से विडीओ स्ट्रीम करने में मदद करते हैं। चूँकि अब सब कुछ ऑनलाइन होने लगा है इसलिए अब बहुत से कम्पनी के ब्रांड भी Instagram Live का इस्तमाल कर रहे हैं अपने workshops, interviews, इत्यादि को होस्ट करने के लिए। जिससे की Instagram Live की पॉप्युलैरिटी काफ़ी बढ़ गयी है क़रीब 70% से भी ज़्यादा।

Instagram Live को आप दाईं ओर स्वाइप करके या प्लस आइकन को टैप करके और लाइव पर टॉगल करके शुरू किया जाता है। लाइव स्ट्रीम maximum चार घंटे तक चल सकती हैं और एक या दो खातों द्वारा होस्ट की जा सकती हैं। जब कोई खाता लाइव होता है, तो वे लाइव आइकन के साथ स्टोरीज़ बार (Stories Bar) के सामने दिखाई देते हैं। एक बार समाप्त होने पर, Instagram लाइव वीडियो को IGTV में सहेजा जा सकता है या हटाए जाने से पहले 30 दिनों के लिए साझा किया जा सकता है।

Live broadcasts को बड़ी ही आसानी से शुरू कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे मिल जाएगी। बस आपको नीचे के स्टेप्स को धीरे धीरे पालन करना होता है। यहाँ पे आप इंस्टाग्राम पर रील्स कैसे बनाये पढ़ सकते है.



इंस्टाग्राम Live वीडियो कैसे बनाएँ?

तो फिर चलिए आज ये समझते हैं की कैसे आप भी इंस्टाग्राम पर Live वीडियो बना सकते हैं।

Step 1. अपने फ़ोन पर Instagram Install करें

यदि आपका नया फ़ोन है तब आपको ज़रूर से पहले Instagram को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए आप Google PlayStore या Apple App स्टोर का इस्तमाल कर सकते हैं। वहीं यदि आपने पहले ही इंस्टॉल कर लिया है तब आप आगे के स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

Step 2. Instagram पर Sign Up कर लें

यदि आपने अभी अभी app इंस्टॉल किया है तब ज़रूर से आपका कोई अकाउंट नहीं बना होगा। ऐसे में आप Instagram पर Sign Up कर लें। वहीं यदि आपका पहले से अकाउंट बना हो तब आप directly Login कर सकते हैं।

Step 3. Video बनाने के लिए App खोलें या open करें

अब आप जैसे की लॉगिन कर लेंगे आपके सामने Instagram अकाउंट open हो जाएगा। अब आगे इसमें आप विडीओ बना सकते हैं। इस विषय में नीचे जानकारी दी गयी है।

Step 4. Instagram Camera शुरू करें

कैमरा शुरू करने के दो तरीक़े हैं। पहला ये कि आप नीचे के camera का icon दिखाई देगा, उस पर आप क्लिक कर ले और Left Swipe करें। इससे कैमरा ओपन हो जाएगा। वहीं दूसरा तरीक़ा ये है कि आपको बायीं और एक + का आइकॉन दिखायी देगा जो की बायीं तरफ़ के ऊपर के तरफ़ स्तिथ होगा। उसे आपको क्लिक करना है।

एक और तरीक़ा भी जिसमें आपको App को खोलकर दायीं ओर या बायीं ओर स्वाइप करना होता है, इससे अपने आप ही Instagram Camera शुरू हो जाएगा।

Step 5. Video बनाना शुरू करें

जैसे ही आपका फोन का कैमरा ओपन हो जायेगा, वहां पर आपको 3 विकल्प मिलेंगे live, story और reels। इन सभी में आप अलग अलग प्रकार के विडीओ बना सकते हैं। अब आपको ये चुनाव करना है आप कौन से प्रकार का विडीओ बनाना चाहते हैं। यानी की क्या आप reels विडीओ बनाना चाहते हैं या live या फिर stories विडीओ।

चूँकि आप इंस्टाग्राम पर Live वीडियो बनाना चाहते हैं, इसलिए आपको Live विकल्प का चुनाव करना होगा। इससे आप तुरंत ही live हो जाएँगे। वहीं आपके सभी फ़ॉलोअर को एक notification मिल जाएगा की आप live हैं। इस तरह से वो आपसे आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

Instagram Live पर भी बहुत से filters होते हैं जैसे की color effects, stars, hats, इत्यादि, जिससे की आप ज़्यादा creative fun live streams कर सकते हैं।

बेहतर होगा की आप जब भी Instagram पर live आने के बारे में सोचें तब पहले ही अपने instagram stories में इस विषय में यूज़र को अवगत कराएँ। वहीं आप अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लाट्फ़ोर्म पर ही इस विषय में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ऐसी ही instagram से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें। यहाँ पे आप इंस्टाग्राम लाइक कैसे बढ़ाये पढ़ सकते हो.